भारतीय टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना घरेलू मैचों में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उनका फॉर्म काफी समय से खराब चल रहा है। उन्हें अंतिम बार पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर टीम में जगह मिली थी, लेकिन वहां भी उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इसके बाद फिर उन्हें कभी दोबारा टीम इंडिया में मौका नहीं मिला।
रैना की न्यूज़ हो रही वायरल

सोशल मीडिया पर कई बार सेलिब्रिटीज की न्यूज वायरल कर दी जाती है। इस बार सुरेश रैना का बारे इ एक न्यूज वायरल हो रही है। इसमें कहा जा रहा है कि उनका एक्सीडेंट हो गया है।
रैना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन उन्होंने एक्सीडेंट के बारे में कोई अपडेट नहीं दी थी। इसके बाद से ही यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि यह न्यूज़ गलत हो सकती है।
सुरेश रैना ने दी जानकारी

वायरल न्यूज सुरेश रैना तक भी पहुँच गयी। उन्होंने अब इसपर पोस्ट डालकर जानकारी की है। रैना ने साफ़ कर दिया कि उनका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। रैना ने लिखा
“पिछले कुछ दिनों से एक कार दुर्घटना में मुझे चोट लगने की फर्जी खबरें आईं। इसने मेरे परिवार और दोस्तों को बहुत परेशान किया है। कृपया ऐसी किसी भी खबर को अनदेखा करें, ईश्वर की कृपा से मैं बिल्कुल ठीक हूं। इसके अलावा यूट्यूब चैनल रिपोर्ट किया गया है और आशा है कि जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
Past few days there has been fake news of me being hurt in a car accident.The hoax has my family & friends deeply disturbed. Please ignore any such news; with god’s grace I'm doing absolutely fine.Those @youtube channels have been reported & hope strict actions will be taken soon
— Suresh Raina
(@ImRaina) February 11, 2019
आईपीएल की तैयारी में रैना

सुरेश रैना आईपीएल की गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। आईपीएल के बाद विश्व कप भी है लेकिन इसमें रैना का चयन लगभग नामुमकिन ही है। उनके बारे में कोई बाद भी नहीं की जा रही।
आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर वह विश्व कप के बाद भारतीय टीम में एक बाद फिर जगह बनाना चाहेंगे। विश्व कप 2015 में वह टीम के प्रमुख बल्लेबाज थे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सुरेश रैना को कार एक्सीडेंट में आई गंभीर चोट की खबर पर रैना ने तोड़ी चुप्पी, गुस्से में कही ये बात appeared first on Sportzwiki.
(@ImRaina)