पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था.इस हमले में लगभग 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गये थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा था. देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है.
इस बीच भारतीयों के लिए मंगलवार की सुबह एक राहत भरी खबर आई कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकाने को उड़ा दिया. भारतीय वायुसेना के इस कदम से देश में जश्न का माहौल है. ऐसे में जश्न मनाने में हमारे खिलाड़ी कहाँ पीछे रहे.
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऐसे पूछा ‘हाउज द जोश?’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टीम इंडिया का ट्रेनिंग करते हुए फोटो पोस्ट किया. इसके फोटो के साथ उन्होंने टीम इंडिया का मूड बताते हुए कैप्शन लिखा, ‘हाउज द जोश?’ भारतीय टीम के कप्तान ने टीम इंडिया के मूड के बारे में बताया है.
आप भी देखें विराट का वो पोस्ट
How's the Josh?
#INDvAUS
Geplaatst door Virat Kohli op Dinsdag 26 februari 2019
भारतीय टीम पहला मैच हार चुकी है. आज का मुकाबला काफी अहम होने वाला है. अगर भारत आज का मुकाबला जीतती है. तो वो सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लेगी वरना सीरीज से उनको हाथ धोना पड़ेगा.
भारतीय वायुसेना ने अपने शहीद जवानों का बदला लिया

भारतीय वायुसेना ने जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकाने को इसलिए उड़ाया क्योंकि दो सप्ताह पहले इसी आतंकी संगठन ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 40 जवानों की जान ली थी. भारतीय वायुसेना ने अपने शहीद जवानों का बदला लेते हुए हवाई स्ट्राइक किए और 300 से अधिक आतंकी मार गिराए.
कप्तान कोहली ने टीम इंडिया सहित देश की भावनाओं को अपने अंदाज में व्यक्त किया. आज भारतीय टीम के इस बल्लेबाज के बल्ले से भी आग उगलने की उम्मीद है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट कोहली ने टीम इंडिया सहित देश की भावनाओं को अपने अंदाज में किया व्यक्त, पुछा हाउज द जोश appeared first on Sportzwiki.
#INDvAUS