Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : रिद्धिमान साहा ने लगाया विस्फोटक शतक, बढ़ाई ऋषभ पंत की मुसीबतें

इनदिनों देश में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है. 27 फरवरी बुधवार को इस टूर्नामेंट का एक मैच बंगाल और अरुणांचल प्रदेश के बीच खेला जा रहा हैं. इस मैच में बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने विस्फोटक पारी खेलते हुए एक शानदार शतक लगाया हैं. रिद्धिमान साहा ने इस मैच में 62 गेंदों पर 129 रन का एक शानदार शतक लगाया है.

16 चौके और 4 छक्कों की मदद से लगाया शतक 

रिद्धिमान साहा ने अपनी 62 गेंदों पर 129 रन की पारी के दौरान 16 चौके और 4 छक्के लगाये. साहा के शानदार शतक के चलते बंगाल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाने में कामयाब रही है. जवाब में हमारे इस खबर को लिखे जाने तक अरुणांचल प्रदेश ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं.

रिद्धिमान साहा ने अपने इस शानदार शतक के चलते भारतीय टीम के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खिंचा हैं. वह पिछले काफी समय से भारत की टीम से बाहर चल रहे हैं.

8 महीने बाद कर रहे वापसी 

I have no rivalry with Pant: Saha

बता दें, कि रिद्धिमान साहा 8 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे है. आईपीएल 2018 के दौरान उन्हें अंगूठे में चोट लगी थी, लेकिन नेशनल क्रिकेट अकादमी के फिजियो द्वारा उनका गलत तरीके से इलाज किया गया और उसके बाद उन्हें कंधे की इंजरी हो गई थी. वह अपने कंधे की सर्जरी कराने इंग्लैंड गये थे.

उनके सर्जरी का पूरा खर्चा भी बीसीसीआई ने ही उठाया था. फिलहाल वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं.

उनकी अनुपस्थिति में ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी जगह टीम में पक्की कर ली है. हालाँकि, साहा के शतक से ऋषभ पंत की मुसीबत जरुर बढ़ेगी.

ऐसा रहा हैं रिद्धिमान साहा का क्रिकेट करियर 

रिद्धिमान साहा अबतक अपने क्रिकेट करियर में 32 टेस्ट मैच और 9 वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्होंने अपने खेले 32 टेस्ट मैचों में 30.63 की औसत से 1164 रन बनाये हैं. वहीं उन्होंने अपने खेले 9 वनडे मैचों में 41 रन बनाये. उन्होंने अपना भारत के लिए अंतिम टेस्ट मैच जनवरी 2018 में खेला था.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : रिद्धिमान साहा ने लगाया विस्फोटक शतक, बढ़ाई ऋषभ पंत की मुसीबतें appeared first on Sportzwiki.