Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विनोद राय और एडुल्जी के बीच नोकझोंक से नाराज है कोर्ट

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के प्रशासकों की समिति के मुखिया विनोद दाय और इसकी सदस्य डायना एडुल्जी के बीच बीसीसीआई से जुड़े कतिपय मुद्दों पर सार्वजिनक रूप से नोकझोंक पर बृहस्पतिवार को नाराजगी व्यक्त की और कहा कि वे अपने मतभेदों को सार्वजनिक नहीं करें। 

जस्टिस एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एम सप्रे की पीठ ने कहा कि वह प्रशासकों की समिति में तीन और सदसय नियुक्त करेगी और इस बारे में चैंबर में आदेश पारित किया जाएगा। इससे पहले, प्रशासकों की समिति में चार सदसय थे और इतिहासकार रामचंद्र गुहा तथा बैंकर बिक्रम लिमये के त्यागपत्र के बाद इसमें दो सदस्य ही रह गये हैं। पीठ ने कहा कि हमने समाचार पत्र में खबर पढ़ी हैं कि प्रशासक समिति के सदस्यों के बीच कुछ तकरार चल रही है। उनसे कहिए कि वे अपने मतभेद सार्वजनिक नहीं करें। पीठ ने कहा कि वह बीसीसीआई से संबंधित मुद्दों के बारे में थोड़ा बहुत जानती है।