Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में पहले दौर से आगे नहीं जा पाएगा श्री लंका: रणतुंगा

कोलंबो

श्री लंका के दिग्गज क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा ने शुक्रवार को यहां कहा कि क्रिकेट बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार और खिलाड़ियों में अनुशासनहीनता के कारण आगामी विश्व कप में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहेगा।

रणतुंगा की कप्तानी में श्री लंका ने 1996 विश्व कप का खिताब जीता था। उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि 30 मई से शुरू हो रहे एकदिवसीय विश्व कप में टीम पहले दौर के आगे नहीं जा पाएगी।

देश की मौजूदा सरकार में परिवहन मंत्री की भूमिका निभा रहे 55 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 'बोर्ड में भ्रष्टाचार व्याप्त है। खिलाड़ियों का मनोबल टूटा हुआ हैं। खिलाड़ी एक दूसरे से लड़ रहे है।'

श्री लंका क्रिकेट बोर्ड की बागडोर अपने हाथ में लेने की तैयारी कर रहे रणतुंगा ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के लिए क्रिकेट बोर्ड और कुछ खिलाड़ी जिम्मेदार है।