Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकी पोंटिंग ने माना- भारत वर्ल्ड कप का दावेदार, पर ऑस्ट्रेलिया भी रेस में

सिडनी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत और इंग्लैंड वनडे वर्ल्ड कप जीतने के प्रबल दावेदार होंगे, लेकिन उनकी टीम के पास भी खिताब के बचाव करने का पूरा मौका होगा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के मौजूदा असिस्टेंट कोच पोंटिंग ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा कि निलंबित बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी के बाद 30 मई से इंग्लैंड में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया खिताब बरकरार रख सकता है.

पोंटिंग से जब पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीत सकता है, तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल जीत सकता है. मौजूदा फॉर्म को देखें, तो भारत और इंग्लैंड अभी सबसे मजबूत टीमें हैं, लेकिन आप हमारी टीम में वॉर्नर और स्मिथ को जोड़ लेंगे तो हमारी टीम भी दूसरी टीमों की तरह मजबूत नजर आएगी.’

ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 26 वनडे मुकाबलों में से सिर्फ चार मैचों को जीतने में सफल रही है और टीम के नए सहायक कोच बने पोंटिंग को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

तीन बार विश्व कप खिताब को जीतने वाले 44 साल के इस दिग्गज ने कहा, ‘मैं ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं कहा रहा हूं कि मैं इस टीम का कोच हूं. इंग्लैंड की परिस्थितियां हमारे खिलाड़ियों के अनुकूल होंगी. मुझे लगता है ऑस्ट्रेलिया भी प्रबल दावेदार होगा.'