Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस श्रीलंकाई पूर्व कप्तान ने विराट कोहली के बारें में कह डाली ये बड़ी बात...

इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा अपने जमाने के आक्रामक बल्लेबाजों में से एक है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान व आक्रामक बल्लेबाज ने कई शानदार पारियां खेल अपनी टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। कुमार संगकारा ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।

इसी बीच आपको बता दें कि श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज के दौर के सभी बल्लेबाजों से काफी आगे हैं और महान बनने की राह पर हैं। कुमार संगकारा ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की। कुमार संगकारा ने कहा कि भारतीय टीम के ये रन मशीन पिछले कई सालों से शानदार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे है। साथ ही संगकारा ने कहा कि विराट कोहली के खेल में सब कुछ परफेक्ट है।

इसी बीच पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने बताया कि भारतीय टीम ने हाल ही में विराट कोहली की कप्तानी में लगभग 70 साल बाद इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने बताया कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती, पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती और न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीती। इसके साथ ही पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने बताया कि कंगारू धरती पर इतिहास रचने में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बल्ले के ​साथ भी अहम रोल निभाया। संगकारा ने साथ ही ये भी बताया कि उनकी बल्लेबाजी करने का स्टाइल बहुत निराला है। सचिन तेंदुलकर के बाद विराट ने ही वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाए है। ऐसे में विराट कोहली बहुत आगे बढ़ सकते है।