Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपिल देव ने विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर कही ये बड़ी बात

पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है. देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है.

इसके बाद भारत और पकिस्तान के बीच विश्व कप के मैच को ना खेलने की बात कही जा रही है. भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है.

इस स्तर पर अगर कोई मैच हो रहा है तो उसमें बहिष्कार नहीं करना चाहिए

जब से पुलवामा में हमला हुआ है. तब से क्रिकेट के दिग्गज दो पक्ष में बंट गए हैं. एक तरफ खिलाड़ी विश्व कप में खेलने की बात के रहे हैं तो वहीँ कुछ खिलाड़ी मना कर रहे हैं.

उन्होंने कहा,

“इंटरनेशनल फोरम पर मैच हो सकते हैं क्योंकि इस स्तर पर अगर कोई मैच हो रहा है तो उसमें बहिष्कार नहीं करना चाहिए. मेरी खुद की इस मामले में कोई राय नहीं है, मेरी राय, देश की राय है. जो देश फैसला लेगा, मेरा भी वही फैसला होगा. कुछ लोग कह रहे हैं कि व्यापार बंद कर देना चाहिए. ये उन लोगों(सरकार) पर छोड़ना चाहिए जो इसका फैसले लेंगे.”

मैं सिर्फ इतना ही सोच सकता हूं कि क्रिकेट आगे जाना चाहिए

भारत को पहली बार क्रिकेट में विश्व कप दिलाने वाले इस पूर्व कप्तान ने आगे कहा,

“ये आईसीसी पर है कि वो पाकिस्तान को क्रिकेट से अलग-थलग कर दे. लेकिन मैं सिर्फ इतना ही सोच सकता हूं कि क्रिकेट आगे जाना चाहिए और बेहतर होना चाहिए जब खिलाड़ी राजनीति की बात करते हैं तो वो अपनी सोच रखते हैं. मैं इतना समझदार नहीं हूं कि इतनी गंभीर समस्या को बड़ी आसानी से बता सकूं”

“आज इमोशनल होने से ज्यादा इस पर बैठकर चर्चा होनी चाहिए. पहले भी मुंबई ब्लास्ट के वक्त लोगों ने ज़ोर-ज़ोर से पाकिस्तान का विरोध किया. लेकिन मैं यही कहूंगा कि इसके खिलाफ पॉलिसी होनी चाहिए”

पाकिस्तान का मामला बहुत संवेदनशील है

उन्होंने आगे कहा सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए. क्योंकि सरकार हम सब ने मिलकर बनाई है.

“पाकिस्तान का मामला बहुत संवेदनशील है, हम जैसे लोगों को इनफ्लुएंस नहीं करना चाहिए. कुछ चीज़ें हमें सरकार पर छोड़नी चाहिए, उनकी पॉलिसी पर सोचना चाहिए क्योंकि सरकार हम सबने बनाई है”

लेकिन साथ ही कपिल देव ने ये भी कहा कि देश के सामने क्रिकेट एक छोटी सी चीज़ है. ये सब बाते उन्होंने एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में कही.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कपिल देव ने विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर कही ये बड़ी बात appeared first on Sportzwiki.