भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी बैंगलोर में दो दिन का स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग वर्क शॉप करवाने का फैसला किया है। यह भारतीय टीम के ट्रेनर शंकर बासु की निगरानी में होगा। इसी बीच शंकर बासु हितों के टकराव मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। वह भारतीय टीम के फिटनेस ट्रेनर होने के साथ ही प्राइवेट फिटनेस कंपनी में भी काम करते हैं।
यहाँ हैं डायरेक्टर

भारतीय टीम के ट्रेनर शंकर बासु परिमल पैटर्न्स होलिस्टिक फिटनेस स्टूडियो नाम की जिम के डायरेक्टर भी हैं। यह जिम कई जगहों पर है और यह फिटनेस ट्रेनिंग देने का काम करता है।
परिमल पैटर्न्स होलिस्टिक फिटनेस स्टूडियो कुछ समय पहले भी चर्चा में आया था। इसी के एक सदस्य सोहम देसाई को एनसीए में ट्रेनर के रूप में न्युक्त किया गया था। देसाई का टेस्ट शंकर बासु ने ही लिया था।
बीसीसीआई अधिकारी ने दिया बयान

इस मामले पर बीसीसीआई के एक ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की है। उन्होंने कहा है कि यह पहला मामला नहीं है जब शंकर बासु पर हितों का टकराव का आरोप लगा हो। उन्होंने आगे कहा
“यह पहली बार नहीं है कि बसु के संबंध में हितों और पक्षपात का आरोप लगा हैं। यह शर्मनाक है कि स्वर्गीय एमवी श्रीधर को एनसीए में बसु की नियुक्ति के मामले में इस्तीफा देना पड़ा और इसके तुरंत बाद उनका निधन हो गया, जबकि बसु उसी तरह से काम नहीं कर रहे हैं।”
परिमल एकेडमी फॉर स्पोर्ट्स साइंस के भी सदस्य

मामला सिर्फ सोहम देसाई ही इस मामले में नहीं हैं। उनके अलावा परिमल एकेडमी फॉर स्पोर्ट्स साइंस के एलुमिनाई विद्या सागर भी एनसीए में हो रही इस वर्क शॉप का हिस्सा हैं।
परिमल एकेडमी फॉर स्पोर्ट्स साइंस से भी शंकर बासु के तार जुड़े हुए हैं। इसके डायरेक्टर उनके बेटे अर्जुन बासु हैं। इसके साथ ही अनुरिता बासु भी इनकी डायरेक्टर हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय क्रिकेट टीम के ट्रेनर शंकर बासु पर लगा हितों के टकराव का आरोप appeared first on Sportzwiki.