12 फरवरी से शेष भारत और रणजी चैंपियन विदर्भ की टीम के बीच ईरानी कप का मैच शुरू हुआ था. आज 16 फरवरी शनिवार को इस मैच का नतीजा आ चूका है.
ईरानी कप 2019 के इस मैच को विदर्भ की टीम ने जीत लिया है और लगातार दूसरी बार ईरानी ट्रॉफी में अपना कब्जा जमाया है. साल 2018 की ईरानी ट्रॉफी को भी विदर्भ की टीम ने ही जीता था.
विदर्भ की टीम ने पहली पारी में हासिल की थी 95 रन की बढ़त

इस मैच का टॉस शेष भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता था. पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए शेष भारत की टीम ने हनुमा विहारी के शानदार 114 रन के शतक व मयंक अग्रवाल के 95 रन की बदौलत 330 रन बनाये थे.
शेष भारत के 330 रन के जवाब में रणजी चैंपियन विदर्भ ने मैच के तीसरे दिन अच्छा खेल दिखाया है और अपनी पहली पारी में 425 रन बनाये हैं. विदर्भ की टीम को पहली पारी के आधार पर 95 रन की एक मजबूत बढ़त हासिल हुई है.
विदर्भ के लिए अक्षय कर्नेवार ने शानदार 102 रन का शतक लगाया. वहीं टीम के ओपनर बल्लेबाज संजय रघुनाथ ने 65 रन की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर अक्षय वाडकर ने 73 रन की पारी खेली.
विदर्भ को मिला था दूसरी पारी में 280 रन का लक्ष्य

इसके बाद शेष भारत की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाकर घोषित की थी और विदर्भ की टीम को 280 रन का लक्ष्य दिया था.
शेष भारत के लिए दूसरी पारी में हनुमा विहारी ने 180 रन का शानदार शतक लगाया था. वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी टीम के लिए 87 रन की पारी खेली थी.
विदर्भ ने दूसरी पारी में बनाये 5 विकेट के नुकसान पर 269 रन

रणजी चैंपियन विदर्भ की टीम ने दूसरी पारी में ही शानदार खेल दिखाया और अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए थे.
हालाँकि, जब विदर्भ जीत के लिए 11 रन दूर थी. तभी पांचों दिन के खेल का समय समाप्त हो गया था. हालाँकि, पहली पारी में मिली 95 रन की बढ़त के आधार पर विदर्भ की टीम को जीता हुआ दिया गया है.
विदर्भ के लिए दूसरी पारी में गणेश सतीष ने 87 रन की शानदार पारी खेली. वहीं अथर्वा ताईडे ने 72 रन की शानदार पारी खेली. शेष भारत के स्पिनर गेंदबाज राहुल चाहर को 2 विकेट हासिल हुए हैं.
यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड :

all scorecard image credit cricbuzz
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विदर्भ की टीम ने जीती ईरानी ट्रॉफी, लगातार दूसरी बार जमाया कब्ज़ा, शेष भारत को दी शिकस्त appeared first on Sportzwiki.