Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने पहले ही मैच में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना लिया ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। कल भारतीय टीम द्वारा विशाखापत्तनम में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी 20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच में हार के बाद भी अपने नाम एक कीर्तिमान दर्ज दिया है। आपको बता दे कि विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने ये रिकॉर्ड कल खेले गए है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी 20 मैच में बनाया है।

आपको बता दे कि कल वैसे तो विराट कोहली ने ज्यादा बड़ी पारी नही खेली लेकिन उन्होंने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया है। कोहली ने कल 24 रन की पारी खेली लेकिन उन्होंने जैसे ही अपनी पारी में 12 रन बनाए वो दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने ने अभी तक टी 20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक कुल 512 रन बना लिए हैं।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 टी 20 मैचों में 61 की शानदार औसत से कुल 512 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5 अर्धशतक लगाए हैं भी लगाए हैं। अब किसी देश के खिलाफ टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन के मामले में विराट कोहली के बाद मार्टिन गप्टिल का नाम आता है गप्टिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 463 रन की पारी खेली हैं।

ये भी देखें

IND vs AUS 1st T20: जीत की दहलीज पर पहुंचकर हारा भारत, जानिए आखिरी ओवर का हाल

विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर विराट कोहली ने दिया ये बयान

PV सिंधु ने तेजस फाइटर में उड़ान भर रचा इतिहास, देखें तस्वीरें



Herald