Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैदान में फिर नजर आएंगा रावलपिंडी एक्सप्रेस का खौफ, इस ​लीग से कर रहे हैं मैदान में वापसी

इंटरनेट डेस्क। शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज है। क्रिकेट के मैदान में शोएब अख्तर को रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। हाल ही में मीडिया से खबर मिल रही हैं कि पाकिस्तान का ये तेज गेंदबाज एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में वापसी करने जा रहा है। हालांकि शोएब अख्तर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेलेंगे, लेकिन लीग मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

वैलेंटाइन डे स्पेशल: श्रीलंका के इस गेंदबाज के लिए आज का दिन है बहुत खास, स्थापित किया था ये कीर्तिमान

पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी ​दी कि नोट कर लीजिए 14 फरवरी वह दिन है, जब वह लीग क्रिकेट से वापसी करेंगे। साथ ही रावलपिंडी एक्सप्रेस ने बताया कि आखिर इन बच्चों को भी पता चले की तेजी होती क्या है। आपको बता दें कि आज से पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में दुनिया का ये तेज गेंदबाज इस लीग प्रतियोगिता में अपनी तेज रफ्तार की बॉलिंग करते हुए नजर आ सकता है।

रावलपिंडी के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने 2011 में इंटरनेशलन क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद ये तूफानी गेंदबाज मैदान में कमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए नजर आया। अब देखने की बात ये होगी कि क्या शोएब अख्तर एक बार फिर उसी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाजों में खौफ पैदा कर पाएंगे या नहीं। आपको बता दें कि शोएब अख्तर के नाम क्रिकेट में सबसे तेज 161.3kph की रफ्तार से गेंद फेंकने का वर्ल्ड रेकॉर्ड दर्ज है।