भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मार्च से पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। इसके लिए भारतीय टीम का अभी ऐलान नहीं हुआ है। इस सीरीज में टीम कई विश्व कप से पहले कई और खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी। ऐसे में अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हो सकती है।
एक साल से नहीं खेला वनडे

अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए अंतिम वनडे मैच पिछले साल फरवरी में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उसके बाद उन्हें फिर टीम में दोबरा मौका नहीं मिला। रहाणे मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज हैं।
शिखर धवन और रोहित शर्मा की वजह से उन्हें काफी समय मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। विश्व कप 2015 में भी उन्होंने मध्यक्रम में नंबर चार पर बल्लेबाजी की थी लेकिन अब यह क्रम अम्बाती रायडू को मिल चुका है।
मुख्य चयनकर्ता ने माना है दावेदार

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विश्व कप टीम के लिए दावेदार माना है। रहाणे के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का काफी अनुभव है और यही उनके पक्ष में है।
रहाणे ने 2011 में इंग्लैंड दौरे पर वनडे डेब्यू किया था। उसके बाद से वह लगातार टीम से अंदर बाहर हो रहे हैं। अभी तक उन्होंने सिर्फ 90 मैच खेले हैं। इसमें उनके बल्ले से 24 अर्धशतक और 3 शतक भी निकले हैं।
रहाणे क्यों जरूरी?

विश्व कप इंग्लैंड में खेला जाना है और अजिंक्य रहाणे तेज गेंदबाजी के शानदार बल्लेबाज हैं। अभी तक केएल राहुल तीसरे सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे थे लेकिन स्विंग गेंदबाजी खेलने में उन्हें काफी परेशानी है।
इसी वजह से अजिंक्य रहाणे को ऑस्ट्रेलिया सीरीज में मौका देकर देखा जा सकता है। कोच रवि शास्त्री ने पहले ही रोहित और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों को आराम देने की बात की थी। ऐसे में रहाणे की टीम में वापसी हो सकती है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अजिंक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए एक साल बाद वापसी कर सकते हैं appeared first on Sportzwiki.