साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में धीरे-धीरे श्रीलंका की टीम जीत की तरफ बढ़ रही है. साउथ अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका की टीम को 197 रन का लक्ष्य दिया है.जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने मात्र 2 विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं.
श्रीलंका की टीम इस मैच को जीतने के साथ ही दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत जाएगी और पहली एशियन टीम बनेगी, जो साउथ अफ्रीका की टीम को उन्ही की धरती पर हराएगी.
अश्विन ने ली रसेल अर्नाल्ड की फिरकी

जहां एक तरफ पोर्ट एलिजाबेथ में श्रीलंका की टीम धीरे-धीरे ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है. वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के मुख्य टेस्ट स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर रसेल अर्नाल्ड की फिरकी ली हैं.
रसेल अर्नाल्ड के ट्वीट का इंतजार नहीं कर पा रहा

दरअसल, रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट करते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “मैं रसेल अर्नाल्ड के अब बस कुछ घंटों में आने वाले ट्वीट को देखने का इंतजार नहीं कर सकता.”
Can’t wait to see @RusselArnold69 tweeting in a couple of hours from now.
#SLvSA
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) February 23, 2019
रसेल अर्नाल्ड ने दिया जवाब

लंका के पूर्व ऑलराउंडर रसेल अर्नाल्ड ने तुरंत रविचंद्रन अश्विन के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा, “हाहाहा… रुको… रुको .. रुको .. अभी नहीं दा.”
Hahaha … wait … wait .. wait .. not yet da
— Russel Arnold (@RusselArnold69) February 23, 2019
अर्नाल्ड श्रीलंका क्रिकेट के सबसे बड़े प्रशंसकों में एक

रसेल अर्नाल्ड श्रीलंका क्रिकेट के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक है. जिस देश में भी श्रीलंका खेलने जाती है. वह उस देश में जाते हैं और कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं. वह हमेशा श्रीलंका टीम को पूरे जज्बे से सपोर्ट करते हैं.
वह श्रीलंका क्रिकेट की भलाई के लिए आयेदिन मुद्दों को उठाते रहते हैं और हमेशा श्रीलंका क्रिकेट की ही भलाई के बारे में सोचते हैं. हालाँकि, अपने ट्वीट व बयानों के जरिये कई बार उन्होंने भारतीय टीम पर तंज कसा है. जिस वजह से भारतीय क्रिकेट प्रशंसक उन्हें ज्यादा अच्छा नहीं मानते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post उधर श्रीलंका बढ़ रही थी ऐतिहासिक जीत की तरफ, इधर अश्विन और रसेल अर्नाल्ड के बीच छिड़ा ट्वीटर वार appeared first on Sportzwiki.

