Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान फिंच ने अपनी टीम को दे डाली ये खास नसीहत...

इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया टीम 24 फरवरी से भारतीय दौरे की शुरूआत करने वाली है। ऑस्ट्रेलिया टीम भारतीय दौरे पर 2 टी20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे की शुरू कंगारू टीम टी20 सीरीज से करेगी। इसी बीच आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को हाल ही में अपने ही घर में भारतीय टीम ने टेस्ट और वनडे में मात दी है। ऐसे में अब कंगारू टीम के लिए ये दौरा चुनौतीपूर्ण है।

विश्व के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने किया संन्यास का ऐलान, ये टूर्नामेंट होगा आखिरी

इसी बीच कंगारू टीम के कप्तान एरोन फिंच ने टीम को चेताते हुए कहा कि भारत जैसी दमदार टीम के खिलाफ उनके घर में खेलने के लिए आत्मविश्वास के साथ सतर्कता की आवश्यकता है। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि बिग बैश लीग में मिली जीत के बाद टीम को जोश में आने की जरूरत नहीं है।

इस टूर्नामेंट से क्रिकेट में वापसी करेंगे पृथ्वी शॉ, ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हो गए थे चोटिल

फिंच ने टीम को ये भी सलाह दी हैं कि अगर भारत दौर पर आपने थोड़ी भी लापरवाही की तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम हैं। आपको बता दें कि फिंच की कप्तानी में मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को मेलबर्न स्टार्स को 13 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टी20 प्रतियोगिता बिग बैश लीग (बीबीएल) का खिताब जीता। 32 वर्षीय फिंच के लिए यह सत्र काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा जहां उन्हें विश्व कप से पहले एकदिवसीय टीम का कप्तान बनाया गया।

जवानों की शहादत को विराट का सलाम, शहीदों के सम्मान में कप्तान कोहली ने किया ये 'विराट' फैसला