Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

...तो इस कारण एंटीगा टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे कैरेबियाई कप्तान होल्डर

इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच इस समय तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जेसन होल्डर एंड कंपनी ने इंग्लिश टीम को दूसरे वनडे मैच में दस विकेट से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। आपको बता दें कि 1994 के बाद पहला अवसर है जबकि वेस्टइंडीज टीम ने इंग्लैंड को लगातार टेस्ट मैचों में हराया।

नदी के किनारे विराट और अनुष्का यू गले में बांहे डाले आए नजर, देंखे तस्वीरें

दूसरे टेस्ट मैच में टीम को जीताने में कप्तान जेसन होल्डर ने अहम भूमिका निभाई। होल्डर ने दूसरे टेस्ट मैच में 43 रन देखकर चार विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। इसी बीच आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान जेसन होल्डर को तीसरा मैच खेलने पर बैन लगा दिया है।

आपको बता दें कि आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया। जिसके कारण कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर शनिवार 9 फरवरी एंटीगा में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। साथ ही खबर मिल रही है कि कप्तान जेसन होल्डर की जगह एंटीगा में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में कार्लोस ब्रैथवेट टीम की कमान संभाल सकते है। वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। आपको बता दें कि इस श्रृंखला में मेजबान टीम ने लगातार दो टेस्ट मैच जीत लिए है। कैरेबियाई टीम ने इंग्लिश टीम को पहले टेस्ट मैच में 381 रन से हराकर एक बड़ी जीत हासिल की थी।