पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है. देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है.
पुलवामा हमले पर लक्ष्मण ने कही ये बात

पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने बुधवार को कहा कि वह हाल के पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के साथ खड़े हैं. जब उनसे ये सवाल किया गया कि विश्व कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहिए या नहीं इसपर इस खिलाड़ी ने कहा,
“इस समय क्रिकेट मेरे दिमाग की आखिरी चीज है”
देश की सेना के बाद है क्रिकेट

“हमें अपने सुरक्षा बलों के साथ आना होगा उनके लिए वो सबकुछ करना होगा जिनकी उनको जरूरत है.शोक के इस समय में, हमें मारे गए सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ा होना है”
“हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आतंकवादी और आतंकवाद एक बार सभी के लिए समाप्त हो जाएं. और इसलिए, क्रिकेट मेरे दिमाग की आखिरी चीज है.”
विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ना खेलने की उठ रही मांग

अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारत आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में 16 जून को पाकिस्तान से नहीं खेल सकता है. लेकिन बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी भी पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने की मांग कर रहे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इस बारे में कहा प्रेस कांफ्रेंस की थी.
पुलवामा आतंकी हमले के बाद जहां एक तरफ पाकिस्तान को आतंक के मोर्चे पर अलग-थलग करने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दोबारा ऐसा घटना न हो इसके लिए जरूर उपाय भी उठाए जा रहे हैं.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारत पाक क्रिकेट पर बोले लक्ष्मण, इस समय क्रिकेट से बढ़कर सेना के बारे में सोचना होगा appeared first on Sportzwiki.