Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान, केएल राहुल को मिली ये जिम्मेदारी

इनदिनों इंग्लैंड लायंस की टीम भारत दौरे पर है. जहां इंग्लैंड लायंस की टीम इंडिया ए टीम के साथ पांच मैचों की अनधिकारीक वनडे सीरीज और दो मैचों की अनधिकारिक टेस्ट सीरीज खेलना आई है.

पांच मैचों की अनधिकारीक वनडे सीरीज में इंडिया ए की टीम ने इंग्लैंड लायंस को 4-1 से हरा दिया था. वहीं दो मैचों की टेस्ट सीरीज आज 7 फरवरी गुरुवार से शुरू हो गई है.

दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान 

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड लायंस और इंडिया ए की टीम के बीच इस दो मैचों अनधिकारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से 16 फरवरी के बीच खेला जाना है.

इस टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए की टीम का ऐलान हो चूका है. इससे पहले चयनकर्ताओं ने सिर्फ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान किया था, लेकिन आज चयनकर्ताओं ने दूसरे टेस्ट के लिए भी टीम का ऐलान किया है.

केएल राहुल को बनाया गया कप्तान

आपकों बता दें, कि स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को 14 सदस्यी इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है. पहले अनधिकारिक टेस्ट के लिए अंकित बावने को कप्तान बनाया गया था, लेकिन अब सीरीज के अंतिम और दूसरे टेस्ट के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है. हालाँकि, अंकित बावने भी टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं.

इस प्रकार है इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनधिकारिक टेस्ट के लिए इंडिया ए टीम 

केएल राहुल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, प्रियांक पांचाल, अंकित बावने, करुण नायर, रिकी भुई, सिद्धेश लाड, केएस भारत (विकेटकीपर), शाहबाज नदीम, जलज सक्सेना, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, वरुण आरोन

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान, केएल राहुल को मिली ये जिम्मेदारी appeared first on Sportzwiki.