खेल डेस्क। श्रीलंका को 1996 में विश्व चैम्पियन बनाने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाने वाले श्रीलंका के ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट से संबंधित गतिविधियों से तत्काल प्रभाव से दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।आईसीसी ने ये प्रतिबंध सनत जयसूर्या को श्रीलंका में भ्रष्टाचार से संबंधित जांच के साथ सहयोग न करने पर लगाया है।
अब इन्हें मिली भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी
आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने सनथ जयसूर्या पर पिछले साल अक्टूबर में भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के दो आरोप लगाए थे। इसमें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की जांच के साथ सहयोग नहीं करना और जांच में बाधा डालना तथा इसमें देरी करना शामिल था। इसके साथ ही इसमें प्रमाण के साथ छेड़छाड़, उन्हें नष्ट करना या उन्हें छुपाना भी शामिल था। श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने वह मोबाइल फोन भी देने से मना कर दिया था जो वह जांच के दौरान उपयोग कर रहे थे।
दूसरे टी-20 में रोहित और धोनी बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
वहीं इस मामले में श्रीलंका के पूर्व तूफानी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने कहा कि वह हमेशा ईमानदार और पारदर्शी रहे हैं। वह कभी भी मैच फिक्सिंग जैसी किसी भी भ्रष्ट गतिविधि में शामिल नहीं रहे हैं। इसके साथ ही जयसूर्या ने आईसीसी के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस श्रीलंकाई क्रिकेट ने दावा किया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पास उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, सट्टेबाजी या आंतरिक सूचना के दुरूपयोग कोई सबूत नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच कल, विश्व कप से पहले इस खिलाड़ी के पास होगा अपनी छाप छोडऩे का अन्तिम मौका