Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज ने हासिल किया ये नायाब मुकाम, बनी ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक मिताली राज महिला क्रिकेट में एक के बाद एक कीर्तिमान को अपने नाम करती जा रही है। मिताली राज मौजूदा महिला क्रिकेट की सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक है जिसके नाम रिकॉर्ड की एक लंबी फेहरिस्त है।

मिताली राज महिला क्रिकेट में 200 वनडे खेलने वाली बनी पहली क्रिकेटर

इसी फेहरिस्त में मिताली राज ने शुक्रवार को अपने नाम महिला क्रिकेट इतिहास का एक और नायाब  रिकॉर्ड किया है। मिताली राज ने शुक्रवार को जैसे ही न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे वनडे में कदम रखा उसके साथ ही एक और इतिहास रच डाला।

भारतीय टीम की महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे मैच के साथ ही अपने 200 वनडे इंटरनेशनल पूरे किए। मिताली राज महिला क्रिकेट इतिहास में 200 वनडे खेलने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

मिताली राज के नाम एक और नायाब कीर्तिमान

मिताली राज के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि महिला क्रिकेट इतिहास में 200 वनडे मैच तक पहुंचना एक खास तरह का कीर्तिमान है जहां अब तक कोई महिला क्रिकेटर नहीं पहुंच सकी।

मिताली राज ने जिस तरह से महिला क्रिकेट में 200 वनडे मैच का कीर्तिमान स्थापित किया कुछ वैसे ही पुरुष वनडे क्रिकेट और पुरुष टेस्ट क्रिकेट में 200 मैच तक पहुंचने वाले खिलाड़ी क्रमशः ऑस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर और सचिन तेंदुलकर हैं।

सचिन ने टेस्ट और बोर्डर ने वनडे क्रिकेट में पहली बार छूआ था 200 मैच का आंकड़ा

इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे पहले 200 मैच खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर के नाम है। एलन बॉर्डर ने साल 1990 में वनडे क्रिकेट में 200 मैच का आंकड़ा छूआ था।

तो वहीं टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो इसमें 200 मैच खेलने वाले पहले और इकलौते बल्लेबाज भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। जिन्होंने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में 200वां मैच खेला था। जिसके बाद उन्होंने सन्यास ले लिया।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारत की महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज ने हासिल किया ये नायाब मुकाम, बनी ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.