भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मैदान पर वापसी की। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में चोटिल हुए हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम में जोड़ा गया था। इन दोनों मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।
हार्दिक पांड्या क्यों जरूरी?

हार्दिक पांड्या भारतीय वनडे और टी-20 मैचों में महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जाते हैं। इसकी स्स्बसे बड़ी वजह है कि वह टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। हार्दिक के टीम में होने की वजह से सिर्फ दो प्रमुख तेज गेंदबाज को खिलाना पड़ता है।
इससे कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को एक साथ खेलने का मौका मिलता है। हार्दिक के नहीं होने की वजह से भारत को दोनों में से किसी एक गेंदबाज को बाहर बैठना पड़ता है। हार्दिक के चोट के दौरान कुलदीप और चहल में एक को बेंच पर ही बैठना पड़ा था।
बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण

हार्दिक पांड्या भारतीय बल्लेबाजी के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। वह नंबर 7 पर आकर तेजी से रन बना सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी उम्र के साथ तेजी से रन नहीं बना पाते। ऐसे में निचले क्रम में भारत के पास पॉवर हिटर नहीं है।
उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया था। एक समय भारत का स्कोर 225 भी पहुँचता नहीं दिख रहा था लेकिन 22 गेंद में 45 रन बनाकर उन्होंने टीम को 250 के पार पहुंचा दिया।
गेंदबाजी में भी छोड़ा प्रभाव

हार्दिक पांड्या भले ही भारतीय टीम के पांचवें गेंदबाज हैं लेकिन वह लगातार विकेट भी चटकाते हैं। उसके नाम अभी तक 45 मैचों में 44 विकेट दर्ज हैं। पांड्या की गेंदबाजी पर रन जरुर बनाते हैं लेकिन वह विकेट भी चटकाते हैं।
उनकी जगह पर टीम में शामिल किये गये रविन्द्र जडेजा कई बार रक्षात्मक गेंदबाजी करने लगते हैं। इसी वजह से वह रन तो कम देते हैं लेकिन विकेट भी नहीं चटका पाते। इन्हीं वजहों से भारतीय टीम और विश्व कप के लिए हार्दिक पांड्या महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय टीम की सबसे बड़ी मजबूरी बन चुके हैं हार्दिक पांड्या, न चाहते हुए भी देना ही पड़ेगा टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.