स्पोर्ट्स डेस्क। 14 फरवरी को हुए पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद पूरे देश में आतंक बाद के खिलाफ काफी गुस्सा देखने को मिल है रहा है और काफी अहम कदम उठाए जा रहें है। ऐसा ही कुछ हुआ खेल जगत में आतंकी हमले का विरोध करते हुए पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) ने एक बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि पंजाब क्रिकेट संघ ने मोहाली क्रिकेट स्टेडियम के अंदर लगी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटा दिया है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि हाल ही में में हुए हमले का हर कोई बड़ा विरोध कर रहा है साथ ही कई कदम में उठाए जा रहें है। हाल ही में भारत सरकार ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा वापस लिया था। साथ ही छह अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा रविवार को वापस ले ली गई। साथ ही हाल ही में मोहाली क्रिकेट स्टेडियम के अंदर कई जगहों पर पाकिस्तान के क्रिकेटरों की लगभग 15 तस्वीरें लगी थीं उन सभी को हटा लिया गया है। कहा जा रहा है कि इस मैदान से पूर्व खिलाड़ी व देश के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान सहित अफरीदी, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम आदि की तस्वीरों को हटाया है।
आपको बता दे कि इस मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 2011 में आखिरी मैच विश्व कप के समय खेला गया था। उस सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से हराया था और उस वक्त पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी थे।
ये भी पढ़े
वर्ल्ड कप के बाद नहीं दिखेगा दुनिया का सबसे बड़ा विस्फोटक बल्लेबाज, संन्यास का किया ऐलान
इस खिलाड़ी ने तूफानी पारी खेल रोहित को छोड़ा पीछे, 88 गेंदों पर बना दिए इतने रन
ईरानी कप जीतने के बाद विदर्भ ने शहीदों को दी जीत से मिली राशि
Herald