Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इरफान, सौम्या राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहे

चेन्नई
केरल के केटी इरफान और बी सौम्या छठे राष्ट्रीय पैदल चाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में शनिवार को यहां क्रमश पुरूष और महिला वर्ग के चैम्पियन बने। इरफान ने 20 किलोमीटर की इस पैदल चाल (एलीट) को एक घंटा 26 मिनट और 18 सेकंड में पूरा किया। वह विश्व चैम्पियन की क्वालीफिकेशन समय एक घंटा 22 मिनट और 30 सेकंड के समय को हासिल नहीं कर सके। हरियाणा के देवेन्द्र सिंह दूसरे और संदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे।    महिलाओं (एलीट) में सौम्या एक घंटा 40 मिनट और 25 सेकंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। उत्तर प्रदेश की प्रियंका दूसरे और हरियाणा की रवीना तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को 50,000 जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 30,000 और 20,000 रुपये के पुरस्कार दिये गये।