भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में भारतीय टीम ने तीन सलामी बल्लेबाज का चयन किया है. शिखर धवन, रोहित शर्मा और के एल राहुल. के एल राहुल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे.
अब विश्व कप से पहले इस खिलाड़ी के पास अवसर है कि बेहतरीन प्रदर्शन कर विश्व कप की टीम में अपनी जगह बनाए. भारतीय टीम पहले मैच में किस सलामी बल्लेबाज के साथ उतरेगी ये तो देखना होगा. लेकिन धवन को अपनी जगह बनाने के लिए अब बड़ी चुनौती मिलने वाली है.
सलामी बल्लेबाज के रूप में के राहुल का रहा है शानदार रिकॉर्ड

अगर भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज की बात करें. तो इस बल्लेबाज ने 7 मैचों में टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी की है. इन 7 मैचों में इस खिलाड़ी का औसत 56 का रहा है. अभी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हुए मैच में इस खिलाड़ी ने अपनी खोई फॉर्म भी वापस पा ली है.
शिखर धवन के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं

भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी पारी नहीं खेल पा रहा है. उनके प्रदर्शन में उतनी निरंतरता नहीं दिख रही है. ऑस्ट्रेलिया सीरीज में वो पूरी तरह नहीं चले. वहीँ न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शुरू के दो मैच छोड़कर किसी मैच में उन्होंने बड़ी पारी नहीं खेली.
विश्व कप को देखते हुए इस खिलाड़ी को बड़े रन बनाने होंगे. और ये दिखाना होगा कि ये बल्लेबाज बड़े मैचों के लिए तैयार है. वरना के एल के घरेलू मैच में शानदार प्रदर्शन और सलामी बल्लेबाज के रूप में बेहतरीन रिकॉर्ड धवन के लिए थोड़ी दिक्कत पैदा कर सकती है.
के एल राहुल के पास भी आखिरी मौका!

अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इस खिलाड़ी को मौका मिलता है. तो के एल राहुल को दिखाना होगा कि आखिर उनको टीम में क्यों तरहीज दी जाए. जिस प्रकार सलामी बल्लेबाज के रूप में वनडे में अब तक प्रदर्शन करते आए हैं. अगर मौका मिले तो पूराने फॉर्म को भूलाकर विश्व कप के लिए तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना दावा मजबूत करना होगा.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post … तो आगामी वनडे सीरीज में केएल राहुल करेगे रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज, इस वजह से कटेगा शिखर धवन का पत्ता! appeared first on Sportzwiki.