Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में नजर आएगा ये नया चेहरा, टीम चयन से कुछ देर पहले ही कर डाला ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच 24 फरवरी को दो टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसी बीच आपको बता दें कि कंगारू टीम को चुनौती देने के लिए कल भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।

कंगारू टीम के खिलाफ चुनी गई टी20 टीम में नए चेहरे को शामिल किया गया है। टी20 टीम में पहली बार मयंक मार्कंडेय को शामिल किया गया है। 21 वर्षीय पंजाब के इस लेग स्पिन गेंदबाज ने आईपीएल के 11वें सीजन में मुंबई इंडियंस की और से खेलते हुए अपनी गेंदों पर कई दिग्गज बल्लेबाजों को खूब नचाया था। मयंक ने आईपीएल के 11वें सीजन में 14 मैच खेले और 15 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी।

आपको बता दें कि पंजाब के इस युवा लेग स्पिन गेंदबाज ने पिछले कुछ महिनों से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। कंगारूओं के खिलाफ टीम चयन से कुछ देर पहले ही पंजाब के इस स्पिन गेंदबाज ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 31 रन देकर 5 विकेट झटकते हुए भारत-ए को पारी और 68 रन से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम ने हाल ही में कंगारूओं को उनकी धरती पर टेस्ट और वनडे में रौंद कर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की है। कंगारूओं के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है।