Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पाकिस्तानी दिग्गज ने दिया बेहद चौंकाने वाला बयान, कहा ‘विश्व कप में भारत को मात देगा पाकिस्तान’

भारत औए पाकिस्तान क्रिकेट की दो सबसे बेहतरीन टीमों में गिनी जाती है। 1947 में भारत से अलग होकर पाकिस्तान नया देश बना था। उसके बाद से सभी खेलों में दोनों देशों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। इसमें क्रिकेट की टक्कर सबसे बेहतरीन मानी जाती है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के दौरान लोगों का जुनून अपने चरम पर होता है।

मोईन खान को बड़ी उम्मीद

पाकिस्तान अभी तक क्रिकेट विश्व कप में भारत को नहीं हरा पाया है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 6 विश्व कप मैच खेले गये हैं और सभी में भारत को जीत मिली है। पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर मोईन खान को उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा।

पाकिस्तान के जीटीवी न्यूज़ पर उन्होंने कहा

“यह वर्तमान टीम विश्व कप में भारत पर पहली जीत दर्ज करने में बहुत सक्षम है ।क्योंकि इसमें प्रतिभा, गहराई और विविधता है। सरफराज अहमद ने टीम को कई बड़ी जीत दिलाई है।”

इन दो टीमों को माना मुश्किल

पाकिस्तान की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे मोईन खान ने विश्व कप में भारत और इंग्लैंड को सबसे मुश्किल टीम माना है। उनके अनुसार इन्हें हराना सबसे मुश्किल हो सकता है। उन्होंने आगे कहा

“यह एक बहुत ही रोमांचक विश्व कप होना चाहिए और मैं भारत को हराने के लिए पाकिस्तान का समर्थन कर रहा हूं। हमारे लड़के दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेलने के बाद विश्व कप में जाएंगे।”

सरफराज अहमद की जमकर तारीफ

सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत को हराया था। इसके साथ ही उनकी कप्तानी में पकिस्तान ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी कप्तानी पर मोईन खान ने कहा

“मुझे नहीं पता कि यह सब उनकी कप्तानी के बारे में क्यों किया गया था। मैंने सरफराज को टीम का नेतृत्व करते हुए देखा है। मैंने उसे जूनियर क्रिकेट से देख रहा हूँ और मैं आपको बता सकता हूं कि पाकिस्तान की टीम का नेतृत्व करने के लिए उससे बेहतर कोई नहीं है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इस पाकिस्तानी दिग्गज ने दिया बेहद चौंकाने वाला बयान, कहा ‘विश्व कप में भारत को मात देगा पाकिस्तान’ appeared first on Sportzwiki.