Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉस टेलर ने रचा इतिहास इस मामले में बन गए न्यूजीलैंड पहले खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। आज न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रॉस टेलर ने काफी अच्छी पारी खेली है। साथ ही रॉस टेलर ने आज अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करके एक इतिहास बनाया है। न्यूजीलैंड को जीत दिलाने के साथ ही टीम के खिलाड़ी टेलर न्यूजीलैंड वनडे क्रिकेट इतिहास के बेहद खास खिलाड़ी भी बन गए। आपको बता दे कि रॉस टेलर न्यूजीलैंड वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

आपको बता दे कि आज बांग्लादेश के खिलाफ रॉस टेलर ने अर्धशतकीय पारी खेली उसकी साथ वह न्यूजीलैंड वनडे क्रिकेट इतिहास सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। आपको बता दे कि इसके साथ ही उन्होंने ने न्यूजीलैंड की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने बाले खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग का रिकॉर्ड तोडा है। आपको बता दे कि फ्लेमिंग ने वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए 8007 रन बनाए थे। जबकि आपको बता दे कि टेलर के नाम अब वनडे क्रिकेट में 8026 रन हो गए हैं। आज उन्होंने ने 82 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली।

साथ ही आपको बता दे कि अभी तक रॉस टेलर ने वनडे करियर में 218 मैचों की 203 पारियों में 48.34 की औसत से 8026 रन बनाए हैं जिनमें उनके नाम 20 शतक और 47 अर्धशतक हैं। साथ ही आपको बता दे कि न्यूजीलैंड ने आज तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को 88 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनकी क्लीन स्वीप कर दिया।

ये भी देखें

पांच ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली मिसी फ्रेंकलिन ने कहा- हिंदू ग्रंथों से मिलती है मानसिक शांति

विश्वकप में भारत और पाक के मुकाबले को लेकर ICC ने दिया ये बयान

पंजाब-राजस्थान के बाद अब HP क्रिकेट संघ ने हटाईं पाकिस्तान क्रिकेटरों की तस्वीरें



Herald