इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को 35 रनों से हरा कर पांच वनडे मैचों की सीरीज को 4-1 से जीत लिया है। भारतीय टीम अब वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैड टीम के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा।
आपको बता दें कि भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कमान हिटमैन रोहित शर्मा के हाथ में रही। रोहित शर्मा को वनडे सीरीज को दो अंतिम मैच और टी20 सीरीज के तीनों मैचों के लिए टीम की कमान सौपी गई है।
इसी बीच भारतीय टीम कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को सीरीज जीतने के बाद कहा कि हैमिल्टन में मिली करारी शिकस्त के बाद उनकी टीम कठिन परिस्थितियों में खुद को परखना चाहती थी। रोहित ने कहा कि हैमिल्टन में मिली हार हमारे लिए बहुत बड़ी हार थी। अंतिम वनडे मैच में साथ ही रोहित शर्मा ने अंतिम मैच में टीम इंडिया के द्वारा किए गए टीम प्रयासों की प्रशंसा की। आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को हैमिल्टन में खेले गए चौथे वनडे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने इस वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 92 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जवाब में उतरी कीवी टीम 15 ओवर से पहले ही मैच जीत लिया। लेकिन अंतिम मैच में टीम के प्रयासों ने 252 रनों के लक्ष्य का शानदार बचाव किया और ये सीरीज 4-1 से जीत ली। आपको बता दें कि अंतिम मैच में टीम ने 18 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन पांड्या और रायडू ने मिलकर टीम को 250 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।