इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा शनिवार को हो गई. ये सीरीज आईसीसी चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी. इसके अलावा तीन ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले जायेंगे. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम पहले ही आ गई है. अब भारतीय महिला टीम का भी ऐलान हुआ है.
सीरीज के तीनों मैच मुंबई में खेल जाएंगे. पहला मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा. इंडिया महिला चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. इस समय महिला टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है. तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच रविवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा.
क्लीन स्वीप होने से बचना चाहेगी भारतीय टीम

भारतीय महिला टीम रविवार को जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत दर्ज कर आत्मसम्मान बचाने की होगी.कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम पिछले मैच में बल्लेबाजी विभाग में सुधरे प्रदर्शन को इस मैच में भी जारी रखना चाहेगी.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में मिताली राज होगी कप्तान

मिताली राज की कप्तान में एकदिवसीय सीरीज 2-1 से अपने नाम करने वाली भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में लय बरकरार नहीं रख सकी और शुरुआती दो मैच गंवा कर शृंखला भी हार गयी. अब एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम की कमान मिताली राज के हाथ में होगी.
ये है भारतीय महिला टीम

मिताली राज (कप्तान), झूलन गोस्वामी, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया, आर कल्पना, मोना मेशराम, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, शिखा पांडेय, मानसी जोशी और पूनम राउत
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, मिताली राज को मिली कप्तानी appeared first on Sportzwiki.