Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली मिसी फ्रेंकलिन ने कहा- हिंदू ग्रंथों से मिलती है मानसिक शांति

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया भर से कई लोग हिंदू संस्कृति और हिंदू ग्रंथों को अपना चुके है। वहीं कुछ लोगों को हिंदू ग्रंथ पड़ने से मानसिक शांति मिली है जिसमें पांच ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली मिसी फ्रेंकलिन का नाम भी शामिल है। जी हाँ, अमेरिका की 23 साल की तैराकी मिसी फ्रेंकलिन इन दिनों हिंदू धर्म-ग्रंथों का अध्ययन कर रही हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में बताया कि हिंदू धर्म ग्रंथों को पढ़कर मन को काफी शांति मिलती है।

आपको जानकारी में बताते चले ओलंपिक खेलों में 5 स्वर्ण पदक जीतने वाली मिसी फ्रेंकलिन ने पिछले साल दिसंबर में संन्यास लेकर दुनिया भर को सनसनी फैला दी थी। कंधे के दर्द से परेशान मिसी ने संन्यास के बाद योग करना शुरू किया। लेकिन हिंदू धर्म के बारे में जानने के बाद उनका झुकाव आध्यात्म की तरफ जाता गया। वह जॉर्जिया विश्वविद्यालय में इसका अध्ययन कर रही है।

फ्रेंकलिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ;;मैं पिछले एक साल से पढ़ाई कर रही हूं। यह काफी रोचक और आंखें खोलने वाला है। इस दौरान मुझे अलग-अलग संस्कृतियों, लोगों और उनकी धार्मिक मान्यताओं के बारे में सीखने को मिला है। आपको जानकारी में बता दें, फ्रेंकलिन का धर्म ईसाई है लेकिन उनकी दिलचस्पी हिन्दू और इस्लाम धर्म में ज्यादा है। दोनों की धर्मो के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी लेकिन जब इनके बारे में पढ़ा तो काफी शानदार लगा।

यह भी पढ़े:-

पंजाब-राजस्थान के बाद अब HP क्रिकेट संघ ने हटाईं पाकिस्तान क्रिकेटरों की तस्वीरें

आईपीएल से पहले युवराज सिंह ने मारा हैरान कर देने वाला छक्का, देखें वीडियो

पुलवामा आतंकी हमले पर भारतीय गेंदबाज ने कहा- देश के लिए गेंद छोड़ ग्रेनेड भी उठाने के लिए तैयार



Herald