स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम इन दिनों न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। उसके बाद अपने घर में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी है। लेकिन भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया है। जी हाँ, ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए टीम का ऐलान तो कर दिया है पर एक जबरदस्त खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में दिग्गज़ तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श दोनों को ही जगह नहीं दी है। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे और टी-20 सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया टीम दो टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
इस प्रकार है ऑस्ट्रेलिया की टी-20 और वनडे टीम:-
एरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप-कप्तान), एलेक्स केरी (उप-कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जेई रिचर्डसन केन रिचर्डसन, डा आर्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम ज़म्पा।
JUST IN: Australia name squad for limited-overs tour of India: https://t.co/jLe1o34RIf #INDvAUS pic.twitter.com/O2OAks6RAe
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 7, 2019
टी-20 कार्यक्रम इस प्रकार है-
पहला टी-20 -विशाखापत्तनम (24 फरवरी)
दूसरा टी-20 - बेंगलुरु (27 फरवरी)
वनडे कार्यक्रम इस प्रकार है-
पहला वनडे - हैदराबाद (2 मार्च)
दूसरा वनडे, नागपुर (5 मार्च)
तीसरा वनडे, रांची (8 मार्च)
चौथा वनडे, मोहाली (10 मार्च)
पांचवां वनडे, दिल्ली (13 मार्च)
यह भी पढ़े:-
वर्ल्ड कप में 3 नंबर की जगह इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं कप्तान कोहली
IND vs NZ 1st T20: भारत को 80 रन से मात देकर न्यूजीलैंड ने बनाई सीरीज में बढ़त
81 साल बाद इस बल्लेबाज ने दोहराया इतिहास, एक ही मैच में जड़े 2 दोहरे शतक
Herald