Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोजर फेडरर मई में क्ले कोर्ट पर करेंगे वापसी

मेड्रिड 
स्विट्जरलैंड के महान टेनिस खिलाड़ी और 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर मई में यहां मेड्रिड ओपन के जरिए क्ले कोर्ट पर वापसी करेंगे। फेडरर ने बुधवार को इसकी पुष्टि की कि वह 2 वर्षों बाद क्ले कोर्ट पर वापसी करने जा रहे हैं। 'ईएसपीएन' के अनुसार, फेडरर ने जनवरी के बाद एक भी मैच नहीं खेला है। साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में फेडरर को ग्रीस के 20 वर्षीय स्टीफांसो स्तीपास के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

फेडरर ने अपने करियर में एक बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। उन्होंने 2009 में क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले इस ग्रैंड स्लैम को अपने नाम किया। टूर्नमेंट निदेशक फेलिसियानो लापेज ने कहा, 'फेडरर सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है। हम बहुत खुश है क्योंकि मेड्रिड में उनकी वापसी टूर्नामंेट को दिए जाने वाले एक तोहफे की तरह है।'