भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सूपड़ा साफ कर दिया है. इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से सिरीज अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने इस जीत के बाद विश्व कप में जीत के लिए अपनी भूमिका और मजबूत की है. सीरीज में जीत के बाद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा की,
वो ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से रोहित शर्मा शिखर धवन और मोहम्मद शमी को आराम देना चाहते हैं. अब इस बात पर बहस तेज हो गई है. अगर इन दोनों खिलाड़ियों को टीम से आराम दिया गया. तो सलामी बल्लेबाज कौन होगा?
आइए आपको पांच ऐसे ही बल्लेबाज के बारे में बताते हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलु सीरीज के लिए टीम के सलामी बल्लेबाज बन सकते हैं.
1. के एल राहुल

भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज अभी फॉर्म में नहीं है. अभी कुछ दिन पहले यह खिलाड़ी विवादों में फंस गया था. जिसके बाद इनको ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर कर दिया गया. लेकिन इस खिलाड़ी के अंदर प्रतिभा है. और कई क्रिकेट के दिग्गज इस खिलाड़ी को विश्व कप के टीम में भारतीय टीम का हिस्सा मानते हैं. इस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है.
2. ऋषभ पंत

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ उपरी क्रम में बल्लेबाजी करने की सलाह दी थी. इनका प्रदर्शन हाल के दिनों में शानदार रहा है. जिसे देखते हुए ये भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं. और इनको भी सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है.
3.शुभमन गिल

भारतीय टीम के इस युवा खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया.हालांकि वो दोनों मैच में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए. लेकिन इस खिलाड़ी को भी एक सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम के साथ उतारा जा सकता है.
4. मयंक अग्रवाल

भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन भी किया. उनका घरेलु सत्र भी शानदार रहा है. इस हिसाब से इस खिलाड़ी को भी मौका मिल सकता है.
5. अजिंक्य रहाणे

भारतीय टीम के इस अनुभवी बल्लेबाज को भी टीम में मौका मिल सकता है. अगर विश्व कप की बात करें तो यह खिलाड़ी किसी भी नंबर पर खेल सकता है. अगर सलामी बल्लेबाज आपका फीट नहीं हुआ तो ये सलामी बल्लेबाज भी बन सकते हैं.
अगर नंबर चार पर अगर इस खिलाड़ी की जरूरत हो. तो ये वहां भी खेल सकते हैं. जिसे देखते हुए इनको भी सलामी बल्लेबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मौका मिल सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर रोहित-धवन को मिला आराम, इन पांच खिलाड़ियों में किसी को मिलेगा मौका! appeared first on Sportzwiki.