Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर: बीसीसीआई ने आईसीसी को लिखा पत्र पाकिस्तान से संबंध तोड़ने का आग्रह किया

पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है. देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है.

अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विश्व कप में भारत पाकिस्तान के मैच के लिए बड़ा फैसला लिया है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद लिखा पत्र 

इस पत्र में उन्होंने विश्व कप में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलने के मुद्दे पर अपनी बात रखी है. साथ ही बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों, अधिकारियों, प्रशंसकों की सुरक्षा सहित आगे की घटनाओं और अपनी चिंताओं और के बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को अवगत कराया है. बीसीसीआई ने अपने पत्र में साथ ही क्रिकेट खेलने वाले अन्य देशों से संबंध तोड़ने का आग्रह किया है, जहां आतंक को पनाह मिलती हो.

यहाँ देखें बीसीसीआई द्वारा लिखा गया पत्र 

हमले के बाद गुस्से में दिखे थे भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी 

इस हमले के बाद भारत के तमाम पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलने की इच्छा जताई है. इसमें हरभजन सिंह से लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, चेतन चौहान, गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम शामिल हैं.

देश के पूर्व खिलाड़ियों का है ये मत 

वहीँ सुनील गवास्कर, आकश चोपड़ा पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के पक्ष में हैं. भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने साफ़ कर दिया है कि सरकार जो कहेगी वो उसी के अनुसार चलेंगे. वहीँ सचिन का मानना है कि जो देश फैसला लेती है उसके साथ खिलाड़ियों को जाना चाहीए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बड़ी खबर: बीसीसीआई ने आईसीसी को लिखा पत्र पाकिस्तान से संबंध तोड़ने का आग्रह किया appeared first on Sportzwiki.