Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेश के लिए आई बुरी खबर, कीवी दौरे से बाहर हुआ ये दिग्गज ऑलराउंडर

इंटरनेट डेस्क। शाकिब अल हसन बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी है। बांग्लादेश के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। इसी बीच अगले सप्ताह से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेले जाने से पूर्व बांग्लादेश के लिए बूरी खबर आई है।

आपको बता दें कि शाकिब अल हसन अंगुली में फ्रेक्चार के कारण अगले सप्ताह से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस हरफनमौला खिलाड़ी के चोटिल होने की जानकारी दी। आपको बता दें कि मीडिया से जानकारी मिल रही हैं कि शाकिब अल हसन शुक्रवार को बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी20 प्रतियोगिता के छठे सत्र के फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी करने के दौरान चोट लगा बैठे। ऐसे में अब शाकिब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेगा।

मैच समाप्ति के बाद जब शाकिब अल हसन की चोट का एक्स रे किया गया तो फ्रेक्चर पाया गया और करीब तीन सप्ताह के बाद शाकिब मैदान में लौट सकते है। आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम इस कीवी दौरे पर तीन वनडे मैच और तीन टेस्ट मैच खेलेगी। शाकिब अल हसन से पहले टीम के तेज गेंदबाज तास्किन अहमद भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए है।आपको बता दें कि बांग्लादेश का न्यूजीलैंड दौरा 13 फरवरी से शुरू होगा। वहीं, कीवी टीम के लिए खुश खबरी आ रही है कि टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल की चोट के बाद बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले वापसी हो सकती है। गप्टिल को सीरीज की शुरूआत से पहले फिटनेस टेस्ट देना पड़ेगा। इस समय भारत के साथ चल रही टी20 सीरीज में मार्टिन गप्टिल को चोट लग गई थी।