खेल डेस्क। भले ही दक्षिण अफ्रीका को डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने विकेटों के मामले में कपिल देव के बाद अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीलंका की दक्षिण अफ्रीका पर रिकॉर्ड जीत, परेरा ने की ब्रायन लारा की इस पारी की याद ताजा
स्टेन ने श्रीलंका की दूसरी पारी में ओशदा फर्नांडो को पवेलियन की राह दिखाकर ब्रॉड को पीछे छोड़ा। है। इस पारी में इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने दो विकेट लिए हैं। स्टेन के कुल टेस्ट विकेटों की संख्या 439 हो गई है। जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम टेस्ट क्रिकेट में 437 विकेट दर्ज हैं।
पुलवामा आतंकी हमला: अब शहीदों के बच्चों के लिए सहवाग ने की ये बड़ी घोषणा
तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इससे पहले विकेट लेने के मामले में भारत के महान तेज गेंदबाज कपिल देव को पीछे छोड़ा था। कपिल देव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट दर्ज है। सर्वाधिक टेस्ट विकेट की सर्वकालिक सूची में डेल स्टेन सातवें स्थान पर हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (575) हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ (563), वेस्ट इंडीज के कर्टनी वॉल्श (519) का नम्बर आता है।
वैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) के नाम है। इस मामले में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न (708) और तीसरे स्थान पर भारत के महान गेंदबाज अनिल कुंबले (619) हैं।