Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद अब विश्वकप टीम में पक्की हो सकती है इस खिलाड़ी की जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को चोट की वजह से पूरे सीरीज से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह वनडे सीरीज में रविन्द्र जडेजा की एक बार फिर टीम में वापसी हुई है.

विश्व कप को देखते हुए भारतीय टीम को ये बहुत बड़ा झटका लगा है. हालांकि टीम में पहले से एक और शानदार ऑलराउंडर उपस्थित है.

इस खिलाड़ी के लिए इससे बड़ा मौका नहीं मिलेगा 

भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले विजय शंकर के पास हार्दिक के टीम से बाहर जाने से. उनके पास बहुत बड़ा मौका है टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में शनदार टेक्निक से सबको प्रभावित किया है.पांड्या के टीम से बाहर जाने से इस खिलाड़ी को अब गेंदबाजी करने के भी बहुत अवसर मिलेंगे.

गेंदबाजी पर करनी होगी थोड़ी मेहनत 

टीम के इस ऑलराउंडर के पास बहुत बड़ा मौका है. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से तो सभी को प्रभावित कर दिया है. अब इस खिलाड़ी को अपनी गेंदबाजी में साबित करना है. उन्होंने खेले अपनी आखिरी कुछ मैचों में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला है. अगर इस खिलाड़ी को गेंदबाजी करने का मौका मिला. और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की तब हार्दिक को चोट से ज्यादा ये बात परेशान कर सकती है.

विश्व कप से पहले भारतीय टीम की आखिरी सीरीज 

भारतीय टीम को विश्व कप से पहले ये आखिरी सीरीज खेलनी है. यहाँ विजय शंकर बढ़िया प्रदर्शन करते हैं. तब इस खिलाड़ी को विश्व कप जाने से कोई नहीं रोक सकता. इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए टीम के पास एक ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत है जो बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी भी करे.

जडेजा टीम में वापस आ गए हैं. लेकिन उनको मौका मिलता है कि नहीं ये देखना होगा. क्योंकि कई क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है की ये खिलाड़ी विश्व कप के  स्कीम से बाहर हो गया है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद अब विश्वकप टीम में पक्की हो सकती है इस खिलाड़ी की जगह appeared first on Sportzwiki.