भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पिछले एक साल से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को रोहित शर्मा और शिखर धवन की वजह से काफी मौके मिले हैं। इसी वजह से उन्हें मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी करनी पड़ी थी।
मैंने हमेशा इज्जत की

अजिंक्य रहाणे को वनडे टीम से क्यों ड्रॉप किया गया, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इसके बावजूद मुंबई के इस बल्लेबाज ने कभी सवाल नहीं खड़े किये। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“मैं एक बल्लेबाज के रूप में आक्रामक हूं लेकिन स्वभाव से मैं अंतर्मुखी हूं। मैं बहुत ज्यादा बात करना पसंद नहीं करता, मैं अपने बल्ले को बोलने देना पसंद करता हूं, लेकिन कभी-कभी सच बोलना महत्वपूर्ण होता है। मेरा मानना है कि टीम हमेशा पहले स्थान पर आती है और मैंने हमेशा टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान किया है और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। लेकिन अंत में, यह महत्वपूर्ण है कि मैं जो प्रयास कर रहा हूं उसे स्वीकार किया जाए। एक खिलाड़ी के रूप में, मुझे लगता है कि सभी को टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए लगातार मौके चाहिए।”
हमेशा टीम पहले आती है

सलामी बल्लेबाज होने के बावजूद टीम के लिए अजिंक्य रहाणे ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी की। टेस्ट क्रिकेट में वह नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हैं। उनके अनुसार टीम और देश सबसे पहले आता है। इस बारे में अजिंक्य रहाणे ने कहा
“मैंने हमेशा सोचा है कि देश और टीम पहले आए। यहां तक कि जब मैंने मुंबई के लिए खेला तो मैंने सलामी बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की, लेकिन जब टीम चाहती थी कि मैं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करूं, तो मैं सहमत हो गया और चुनौती स्वीकार कर ली।”
विश्व कप में खेलने पर भी बोले

आईसीसी विश्व कप 2015 में अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उन्होंने टूर्नामेंट में नंबर चार पर बल्लेबाजी की थी लेकिन इस विश्व कप में शायद ही उन्हें मौका मिले। इसपर उन्होंने कहा
“चीजें कभी भी बदल सकती हैं। और हर खिलाड़ी की तरह यहां तक कि मैं भी विश्व कप में खेलने के सपने देखता हूं।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम में लगातार मौके मिलना जरूरी: अजिंक्य रहाणे appeared first on Sportzwiki.