Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोमानिया ने गत चैम्पियन चेक गणराज्य को फेड कप सेमीफाइनल में हराया

पेरिस
रोमानिया ने गत चैम्पियन चेक गणराज्य को 3 . 2 से हराकर पहली बार फेडरेशन कप टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । रोमानिया की इरिना कामेलिया बेगू और मोनिका निकुलेस्कू ने फ्रेंच ओपन विजेता बारबोरा क्रेसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा को 6 . 7, 6 . 4, 6 . 4 से मात दी ।    इससे पहले दुनिया की दो पूर्व नंबर एक खिलाड़ियों के मुकाबले में सिमोना हालेप ने कैरोलिना प्लिसकोवा को 6 . 4, 5 . 7, 6 . 4 से मात दी ।    अब रोमानिया अप्रैल में सेमीफाइनल में फ्रांस से खेलेगा जबकि दूसरे मुकाबले में बेलारूस का सामना अमेरिका या आस्ट्रेलिया से होगा ।