Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नाथन कुल्टर नाइल को बीबीएल मैच के दौरान आया चक्कर

 
पर्थ

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए चुनी गई टीम में शामिल नाथन कुल्टर-नाइल शनिवार को बिग बैश लीग मैच के दौरान मैदान पर वर्टिगो (चक्कर आना) के शिकार हो गए। 

ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग में पर्थ स्कोचर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल्टर-नाइल ने ऐडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ अपने अंतिम ओवर की 5वीं गेंद डालने के बाद इशारा किया की वह ठीक नहीं है। 

पर्थ स्कोचर्स के कप्तान मिशेल मार्श से बात करने के बाद उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद डाली जिस पर बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया। गेंद डालने के तुरंत बाद वह मैदान पर बैठ गए। टीम के फिजियो क्रिस क्विनेल ने कहा कि कुल्टर-नाइल ‘गंभीर वेर्टिगो के शिकार’ हो गए थे। 

बीबीएल वेबसाइट पर क्विनेल ने कहा, ‘मैच के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और एहतियात के तौर पर अगले कुछ समय के लिए उन पर नजर रखी जाएगी।’