Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए क्रिस गेल की वेस्टइंडीज टीम में वापसी, इस वजह से मिली जगह

वेस्टइंडीज ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को करारी हार दी है। तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों को जीतकर वेस्टइंडीज ने सीरीज अपने नाम कर लिया है। तीसरे टेस्ट मैचों के बाद दोनों टीमों के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 20 फरवरी से हो रही है। इस सीरीज के पहले दो मैचों के लिए विंडीज टीम का ऐलान हो गया है।

दिग्गज की वापसी

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल की टीम में वापसी हुई है। वह लगातार टीम में बाहर चल रहे थे। टी-20 लीग में खेलने की वजह से उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए खेलना कम कर दिया था।

अन विश्व कप करीब है और इसी वजह से उनकी टीम में वापसी हुई है। क्रिस गेल ने अपना अंतिम वनडे मैच जुलाई 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं।

युवा विकेटकीपर को जगह

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के अंतिम मैच शानदार अर्धशतक बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को टीम में जगह मिली है। उन्होंने अभी तक कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है।

5 मैचों की सीरीज का पहला मैच 20 फरवरी को किंग्स्टन ओवल में खेला जायेगा। वहीं दूसरा मैच 22 फरवरी को इसी मैदान पर खेला जायेगा। टीम की कमान जेसन होल्डर के हाथ में रहेगी।

विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण सीरीज

इंग्लैंड भले ही टेस्ट मैचों की सीरीज हार गयी हो लेकिन वनडे में वह दुनिया की नंबर एक टीम है। उनके खिलाड़ियों ने 2015 विश्व कप के बाद से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी वजह से विंडीज के सामने कड़ी चुनौती होगी।

पहले दो वनडे के लिए इस प्रकार है टीम:

फैबियन एलेन, देवेंद्र बिशू, डेरेन ब्रावो, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर (कप्तान), शाई होप, एविन लुईस, एशले नर्स, कीमो पॉल, निकोलस पूरण, रोवमैन पॉवेल, केमार रोच, ओसाने थॉमस

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए क्रिस गेल की वेस्टइंडीज टीम में वापसी, इस वजह से मिली जगह appeared first on Sportzwiki.