Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपिल कुमार, अक्षय शर्मा पहले दिन पीजीटीआई में शीर्ष पर

नुह (हरियाणा)
दिल्ली के कपिल कुमार और चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा ने पीजीटीआई प्लेयर्स चैम्पियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन मंगलवार को पांच अंडर 67 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज है। यहां के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली के हिम्मत राय और नमन डावर तथा कोलकाता के सुनीत चौरसिया चार अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। भारत के शीर्ष रैंकिंग के गोल्फर शुभंकर शर्मा दो अंडर 70 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर है। शुभंकर एक साल से ज्यादा समय के बाद पीजीटीआई में वापसी कर रहे है।