भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आकलैंड के ईडन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को भारत की टीम ने 7 विकेट से जीत लिया.
आपकों बता दें, कि इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाये. इस लक्ष्य को भारत की टीम ने 18.5 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
ऋषभ पंत और धोनी की नाबाद पारियों ने भारत को दिलाई जीत

इस मैच में युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत और एमएस धोनी की नाबाद पारियों ने भारतीय टीम को जीत दिलाई. ऋषभ पंत ने जहां 28 गेंदों पर 40 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए 17 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाये. दोनों के बीच नाबाद 44 रन की साझेदारी हुई.
धोनी ने खेला कुदाल शॉट

इस मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने कुदाल शॉट भी खेला. दरअसल, भारत की पारी के 15.5 ओवर में ईश सोढी की एक गेंद पर धोनी ने कुदाल शॉट खेल डाला.
दरअसल, धोनी इस गेंद पर आगे बढ़कर बढ़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन ईश सोढी ने गेंद को ऑफ़ स्टंप से काफी बाहर रखा. धोनी ने बॉल पर अंतिम समय में कुदाल की तरह बल्ला चला दिया और इसलिए हमने धोनी के इस शॉट को कुदाल शॉट का नाम भी दिया है.
यहाँ देखें धोनी के कुदाल शॉट का वीडियो

Dhoni …
pic.twitter.com/MOXHDVZaaG
— Taimoor Zaman (@taimoorze) February 8, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: ईश सोढ़ी ने धोनी को आउट करने के लिए बनाया प्लान, फिर धोनी ने दिखाया अपना गली क्रिकेट स्किल appeared first on Sportzwiki.
