Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उंगली में लगी चोट के चलते पाकिस्तान सुपर लीग के शुरुआती चरण से बाहर हुए सुनील नरेन

आईपीएल की तर्ज पर शुरु हुई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन का आगाज कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग 2019 सीजन 14 फरवरी से शुरू हो रही है और अब क्रिकेट जगत के कई स्टार खिलाड़ी इस लीग में खेलते नजर आएंगे।

सुनील नरेन चोट के कारण पीएसएल के शुरुआती चरण से बाहर

पाकिस्तान सुपर लीग के इस लीग की शुरुआत तो अभी हुई भी नहीं है और एक स्टार टी20 क्रिकेटर को चोट के कारण शुरुआती चरण से बाहर होना पड़ा है।

जी हां वेस्टइंडीज के स्टार मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन को पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन के शुरुआती दौर से बाहर होना पड़ा है। क्वेटा ग्लेडिएटर टीम का हिस्सा सुनील नरेन को अंगुली में चोट लगी है जिससे वो उबर नहीं पाए हैं।

सुनील नरेन के बाहर होने से क्वेटा ग्लेडिएटर को लगा बड़ा झटका

मिस्ट्री स्पिन गेंदबाजी और तूफानी बल्लेबाजी के लिए पहचान बना चुके सुनील नरेन को हाल ही में संपन्न हुई बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान इस चोट का सामना करना पड़ा और इस चोट ने उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग के कुछ मैच खेलने से वंचित कर दिया है।

अपने स्टार खिलाड़ी सुनील नरेन की चोट ने क्वेटा ग्लेडिएटर की टीम को एक बड़ा झटका दिया है। क्वेटा की टीम अब इस झटके से उबरने के लिए सुनील नरेन के कवर के तौर पर इंग्लिश काउंटी टीम समरसेट के स्पिन गेंदबाज मैक्स वॉकर को बुलाया है।

मोइन के अनुसान सुनील नरेन की जगह भरना मुश्किल

क्वेटा ग्लेडिएटर टीम के मुख्य कोच मोइन खान ने सुनील नरेन की चोट को लेकर कहा कि “जाहिर तौर पर सुनील नरेन जैसे खिलाड़ी की जगह लेना पसंद नहीं कर सकते हैं। लेकिन हमने वॉलर को तैयार किया है और हमें भरोसा है कि वो हमारी टीम में अहम भूमिका निभाएंगे।”

मोइन खान ने आगे कहा कि  “ये पीएसएल की शुरुआत से ठीक पहले एक बड़ा झटका है लेकिन हम इससे जल्द ही निपटने की कोशिश करेंगे। हमें अपनी टीम में गहरायी मिली है क्योंकि मैच में दूसरे विजेता खिलाड़ी हैं। हम नरेन को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और एचबीएल पीएसएल के दौरान बहुत जल्द ही उनका स्वागत करने की उम्मीद करते हैं।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post उंगली में लगी चोट के चलते पाकिस्तान सुपर लीग के शुरुआती चरण से बाहर हुए सुनील नरेन appeared first on Sportzwiki.