बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच मैक्लीन के नेपियर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट के अंतर से जीत लिया था. इस मैच में पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 48.5 ओवर में 232 रन पर आउट हो गई थी.
गुप्टिल के शानदार शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने लक्ष्य किया था हासिल

233 रन के इस आसान लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम ने स्टार ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के शानदार शतक के दम पर हासिल कर लिया.
मार्टिन गुप्टिल ने अपनी टीम के लिए 116 गेंदों पर 117 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके व 4 छक्के लगाये. मार्टिन गुप्टिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाजा गया.
मार्टिन गुप्टिल का इंटरव्यू लिया खुद उनकी पत्नी ने

आपकों बता दें, कि न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते वक्त इंटरव्यू खुद उनकी पत्नी लौरा मैकगोल्डड्रिक ने लिया. बता दें, कि लौरा मैकगोल्डड्रिक और मार्टिन गुप्टिल की शादी साल 2014 में हुई थी.
शब्द कहे गुप्टिल ने ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए

मार्टिन गुप्टिल ने मैन ऑफ़ द मैच लेते हुए अपने इंटरव्यू में कहा, “सबसे अधिक प्रसन्न करने वाली बात थी, कि हम लोगो ने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें कम लक्ष्य पर रोका. पहले 10 ओवर में ही हमने 4 विकेट हासिल कर लिए थे और वहां से वापस आना वास्तव में कठिन है.”
हमारे खिलाड़ियों ने सभी विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है. हम हमेशा अपने घर पर एक बहुत अच्छी टीम है. आमतौर पर मैं आक्रमक बल्लेबाजी करने की सोचता हूँ, लेकिन आज मैं जिम्मेदारी के साथ लम्बी पारी खेलना चाहता था. रॉस टेलर ने भी मुझे लंबे समय तक क्रीज पर डटकर बल्लेबाजी करने में मदद की है.”
यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो
— Dhoni Fan (@WastingBalls) February 13, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मार्टिन गुप्टिल का ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते वक्त खुद उनकी पत्नी लौरा मैकगोल्डड्रिक ने लिया उनका इंटरव्यू appeared first on Sportzwiki.