Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुजारा की बैटिंग से त्रस्त ने ऑस्ट्रेलियाई ने कहा- आउट नहीं हुए तो वीलचेयर मंगवा लेंगे

मुंबई
टीम इंडिया का 2018-19 ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद खास रहा। इस दौरे पर भारतीय टीम ने ऐतिहासिक टेस्ट और वनडे सीरीज में जीत दर्ज की। टेस्ट सीरीज में मिली ऐतिहासिक जीत में चेतेश्वर पुजारा का अहम रोल रहा। उन्होंने सीरीज के 4 मैचों में लगभग 75 की औसत से सबसे अधिक 521 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक जड़े, जिसकी वजह से टीम ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीत (2-1) सकी।

 ऑस्ट्रेलिया टूर सहित कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान एक और रोचक वाकया हुआ। जब वह एयरपोर्ट जाने के लिए कार का इंतजार कर रहे थे तभी कुछ फैंस आ गए और सेल्फी के लिए निवेदन करने लगे। इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया (दौरे) के पहले यह होता था? तो उनका सीधा जवाब था- कभी नहीं…।

मिडल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में विनिंग मोमेंट को याद करते हुए कहा- वह हमारे लिए स्पेशल सीरीज रही। टीम के सभी साथियों ने इस जीत को खास बताया। यह पूरी तरह से युवा टीम थी, किसी को भी इस तरह की टेस्ट सीरीज जीत का अनुभव नहीं था। हम वहां जीत के साथ वर्ल्ड नंबर वन बने रहना चाहते थे। ऐसा हुआ भी। साथ ही उन्होंने ऐडिलेड मैच में शतक को अपना सर्वश्रेष्ठ करार दिया।