Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग बैश लीग को अलविदा कहेंगे मैकुलम

ब्रिस्बेन
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने बिग बैश लीग (बीबीएल) को अलविदा कहने का फैसला किया है और इसके बाद वह कोंिचग करियर पर ध्यान देंगे। इस 37 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह शुक्रवार को खिताब की दौड़ से बाहर हो चुके ब्रिस्बेन हीट की तरफ से गाबा में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ अपना आखिरी बीबीएल मैच खेलेंगे। मैकुलम 2011 में बीबीएल के शुरू होने से ब्रिस्बेन के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि मैं 2019 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा और इसके बाद कोचिंग में अपना करियर बनाने की कोशिश करूंगा।