स्पोर्ट्स डेस्क। कल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे और आखिरी मैच टी 20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी के सामने जीत हासिल नही कर पायी। लेकिन हार के बाद भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किये।
आपको बता दे कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 38 गेंदों पर नाबाद 72 रन की पारी खेली। साथ ही उन्होंने ने अपनी एस पारी में दो चौके और छह शानदार छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने ने अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है। आपको बता दे कि विराट क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे कम पारियों में 2200 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने अपने नाम ये रिकॉर्ड केवल 67वें मैच में हासिल कर लिया।
साथ ही विराट कोहली दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 2200 रन का आंकड़ा छूआ है। इससे पहले बल्लेबाज रोहित शर्मा, मार्टिन गप्टिल व शोएब मलिक भी टी 20 मैच में 2200 रन से अधिक बना चुके है साथ ही भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक 2331 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़े:
India vs Australia 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता
India vs Australia: आज सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगा भारत
Herald