इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लंबे आराम के बाद अब कल से शुरू होने वाली कंगारू टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी कर रहे है। भारतीय टीम कंगारू टीम से इस दौरान दो टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
T20 सीरीज में रोहित शर्मा बनाने उतरेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, इन दिग्गजों को छोड़ेंगे पीछे
इसी बीच आपको बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद आगामी विश्वकप में टीम इंडिया को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने की बात देश में चारों और जोर पकड़ रही है। इसी बीच मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 16 जून को विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के बारें में कहा कि भारत सरकार और बीसीसीआइ का जो फैसला होगा, हम उस पर कायम रहेंगे, हमारी यही राय है। इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस पर फैसला नहीं लिया और यह निर्णय सरकार पर छोड़ दिया।
...तो इस कारण आईपीएल 12 से भी बाहर हुए हार्दिक पांड्या!
आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर अचानक से हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में देश के लगभग 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आंतकी हमले की चारों और घोर निंदा की जा रही है। साथ ही देश की खेल जगत की कई हस्तियों ने 2019 मई जून में होने वाले विश्वकप के मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने की आवाज भी उठाई है।