Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश के तास्किन न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

ढाका
बांग्लादेश के तास्किन अहमद इस महीने न्यूजीलैंड के दौरे पर नहीं जा पायेंगे क्योंकि इस तेज गेंदबाज को टखने की चोट के कारण तीन हफ्ते के आराम की सलाह दी गयी है। टीम के डाक्टर ने यह जानकारी दी।  बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में सिलहट सिक्सर्स के लिये प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद अहमद को वनडे और टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डाक्टर देबाशीष चौधरी ने एएफपी से कहा कि तास्किन के बांये टखने का लिगामेंट फट गया है। उन्हें तीन हफ्ते के आराम की सलाह दी गयी है, जिसके बाद उनकी स्थिति की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि वह निश्चित रूप से न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं खेल पायेंगे क्योंकि इस तरह की चोट को उबरने में लंबा समय लगता है।